Chamoli News: हेमकुंड साहिब मार्ग पर ग्लेशियर खिसका, मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 10:49 AM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड में चमोली जिले के हेमकुंड यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट पर रविवार को शाम छह बजे ग्लेशियर खिसकने से अफरा तफरी मच गई। एक महिला तीर्थयात्री लापता हो गई, जबकि चार यात्रियों को सुरक्षित निकाल दिया गया है। हेमकुंड साहिब मार्ग बंद होने से यात्रा भी रुक गई है।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि यात्रा मार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। लापता महिला यात्री की खोजबीन शुरू कर दी गई है। रविवार को दोपहर बाद सभी तीर्थयात्री वापस लौट गए थे। यात्रियों का यह अंतिम जत्था घांघरिया लौट रहा था। शाम छह बजे जैसे ही तीर्थयात्री अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट पर पहुंचे, अचानक बर्फ खिसककर रास्ते पर आ गई, जिससे यहां यात्री फंस गए। यात्रियों को निकालने के लिए एसडीआरएफ के जवान वहां पहुंचे। उन्होंने चार यात्रियों को तो निकाल दिया, लेकिन एक महिला तीर्थयात्री मिसिंग हो गई। देर शाम तक भी उसकी खोज जारी रही।
वहीं जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि ग्लेशियर खिसकने से वहां से गुजर रहे पांच तीर्थयात्रियों में से चार को बचा लिया गया है, लेकिन एक महिला तीर्थयात्री मिसिंग चल रही है। महिला की ढूंढ खोज के लिए बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि अटलाकुड़ी में मिसिंग तीर्थयात्री की खोज की जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

जमीन को लेकर था विवाद, दबंगों ने डॉक्टर को बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

कुल्लू के नशाला गांव में भालू का आतंक, बहन के साथ मायके जा रही बुजुर्ग पर बोला हमला

Parivartini Ekadashi: दुर्लभ संयोगों के साथ इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Vaman Dwadashi: जीवन से सभी दुःख दूर करने के लिए करें वामन द्वादशी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त