नहीं रही थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह, 3 महीने से चल रही थी बीमार; दून अस्पताल में ली अंतिम सांस
punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 08:35 AM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन हुआ है। बताया गया कि मुन्नी देवी शाह 3 महीने से बीमार थी।
थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया है। वह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी है। पिछले तीन महीनों से बीमार होने के चलते पहले उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। इसके बाद देहरादून अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां मुन्नी देवी शाह ने अंतिम सांस ली है। उनकी मौत से परिजनों समेत राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।
आज कर्णप्रयाग संगम तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।