पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत बने चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, कहा- यह मेरे लिए जिम्मेदारी व गर्व का क्षण है

punjabkesari.in Thursday, Nov 13, 2025 - 11:02 AM (IST)

देहरादूनः कांग्रेस ने अपनी उत्तराखंड इकाई में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके बाद पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का बयान सामने आया है। कहा - यह मेरे लिए जिम्मेदारी व गर्व का क्षण है।  

पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। कहा कि प्रदेश की जनता के स्नेह, विश्वास व समर्थन से ही यह संभव हुआ है। हम सब मिलकर कांग्रेस के विचार और मूल्यों को जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद बुधवार को गणेश गोदियाल ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी गोदियाल का स्वागत किया। गोदियाल ने सभी कार्यकर्ताओं व अध्यक्षों से पार्टी को मजबूत करने में सहयोग का आग्रह किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News