CM धामी की चंपावत विधानसभा में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू, 18 करोड़ की लागत से बाढ़ सुरक्षा दीवार का होगा निर्माण

punjabkesari.in Sunday, Sep 07, 2025 - 10:56 AM (IST)

चंपावत/नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की चंपावत विधानसभा के टनकपुर में जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कर दिए गए हैं। 

बस्तियागूंठ क्षेत्र में सुरक्षा कार्य की शुरुआत 
जिलाधिकारी मनीष कुमार के अनुसार लगभग 18 करोड़ की लागत से बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य को ब्रैथवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान नवीनतम तकनीकों और मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा ताकि दीवार दीर्घकालिक और स्थायी रूप से प्रभावी रहे। उन्होंने कहा कि बस्तियागूंठ क्षेत्र में सुरक्षा कार्य की शुरुआत हो गई है। 

भू-कटाव को रोकने में मिलेगी सहायता 
सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग तथा ब्रैथवेट लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से भू-कटाव वाले स्थलों का निरीक्षण के साथ ही आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार के निर्माण से क्षेत्र में हो रहे भू-कटाव को रोकने में सहायता मिलेगी तथा आसपास के ग्रामीणों की कृषि भूमि, फसल और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने कुछ समय पहले बाढ़ग्रस्त टनकपुर का दौरा किया था और अधिकारियों को सुरक्षा दीवार के निर्माण के साथ ही हरसंभव एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News