अल्मोड़ा में निगम चुनाव की कवायद तेज,नगर निगम द्वारा सर्वे में 23,255 मतदाताओं की सूची तैयार

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2024 - 03:33 PM (IST)

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में नगर निगम चुनावों को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। इसी के साथ ही नगर निगम प्रशासन के द्वारा चुनावों को लेकर तैयारी की जा रही है। वहीं, नगर निगम के अधिशासी अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि 40 वार्डो में करीब 23,255 मतदाताओं की सूची तैयार की गई है।

नगर निगम,अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि उत्तराखंड सरकार के द्वारा अल्मोड़ा नगर पालिका को नगर निगम बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं, इस सूचना के जारी होने के बाद अब यह पालिका नगर निगम का अस्तित्व ले चुकी है। इसमें नगर निगम प्रशासन ने निगम चुनाव की कवायद तेज कर दी है। भरत त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व के 13 वार्डों को नगर निगम के द्वारा 40 वार्डो में विभाजित कर दिया गया है। वहीं आगे कहा कि निगम द्वारा किए गए सर्वे में 23,255 मतदाताओं की सूची तैयार कर दी गई है।

इसके अतिरिक्त निकट निगम चुनाव के मद्देनजर 40 वार्डो की मतदाता सूची जनसामान्य के निरीक्षण के लिए 9 अक्टूबर तक रखी गई है। ताकि लोग किसी भी तरह की आपत्ति एवं दावा कर सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News