30 सितंबर को हल्द्वानी में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली, कई नेता और विधायक होंगे शामिल

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2024 - 03:10 PM (IST)

हल्द्वानी: हल्द्वानी में विपक्ष ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष ने सरकार पर कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी 30 सितंबर को हल्द्वानी में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा।

इस रैली में कांग्रेस द्वारा महिला अपराध, बढ़ती नशा तस्करी, भ्रष्टाचार और विधायक की उपेक्षा को लेकर हल्ला बोल का कार्यक्रम तय किया गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि एमबी इंटर कॉलेज से डीएम कैंप कार्यालय तक जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी, जिसमें कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल सहित कई नेता और विधायक शामिल होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News