केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया उम्मीदवार घोषित, पूर्व विधायक मनोज रावत को दिया टिकट

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 09:28 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इस में कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को टिकट दिया है। बता दें कि 20 नवंबर को केदारनाथ में मतदान होगा। जबकि 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

PunjabKesari

दरअसल, टीम ने सर्वे कर 13 प्रत्याशियों का नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था। उन्होंने दिल्ली में प्रदेश नेताओं के साथ इन नामों पर चर्चा की। इसी बीच बीते रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनोज रावत के नाम पर मुहर लगाई है। मनोज रावत 2017 में केदारनाथ सीट से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2022 में भी इस सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद, पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

बता दें कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए 90540 मतदाता है, इनमें 44765 पुरुष एवं 45775 महिला मतदाता शामिल है। बताया गया कि पूरी विधानसभा में 1092 दिव्यांग मतदाता हैं जबकि 85 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 641 है। इसके साथ ही 18 से 19 उम्र के कुल 2,441 मतदाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News