CM धामी ने आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा से की भेंट, उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की तिथि की घोषित

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 01:30 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच होगा। बता दें कि इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने राष्ट्रीय खेलों की तिथि घोषित कर दी है। दरअसल, बीते बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आईओसी की अध्यक्ष पीटी उषा से भेंट की। इसके बाद ही प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों की तिथि सार्वजनिक की गई है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इसके चलते इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा राष्ट्रीय खेलों के लिए 28 जनवरी से 14 फरवरी तक की तिथि घोषित की गई है। वहीं संबंधित खेलों का पूरा कार्यक्रम 25 अक्तूबर को प्रस्तावित आईओए (IOA) की आमसभा में जारी किया जाएगा। बताया गया कि प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों के साथ ही विंटर नेशनल गेम भी आयोजित किए जाएंगे। इसी बीच बीते बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आईओए (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा से भेंट की। इसके बाद ही प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों की तिथि सार्वजनिक की गई है। वहीं सीएम धामी ने राष्ट्रीय खेल की जिम्मेदारी के लिए पीटी उषा का आभार व्यक्त किया। इसी के साथ ही सीएम ने आईओए की अध्यक्ष को बद्रीनाथ-केदारनाथ के दर्शन के लिए आने का न्योता भी दिया।

बता दें कि राज्य सरकार लंबे समय से राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रमुख तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली हैं। साथ ही कहा कि खेलों की तिथि तय न होने की वजह से जो काम लटके हुए थे। उन्हें भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वहीं आगे कहा कि प्रदेश में खेलों के आयोजन की भव्यता में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News