CM धामी ने केदारनाथ प्रभावितों को दी बड़ी राहत, राहत कोष से ₹56.30 लाख की अतिरिक्त मदद की दी मंजूरी

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2024 - 11:17 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से केदारनाथ प्रभावितों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, सीएम ने केदारनाथ क्षेत्र के व्यवसायियों के लिए राहत राशि बढ़ा दी है। इसमें धामी ने केदारनाथ प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹56.30 लाख की अतिरिक्त मदद मंजूर की है।

गौरतलब 31 जुलाई को केदारनाथ क्षेत्र में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ था। इसमें लिनचोली से सोनप्रयाग तक पैदल और मोटर मार्ग भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते लोगों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। साथ ही प्रदेशवासियों को जानमाल का भी भारी नुकसान हुआ। ऐसे में उत्तराखंड के सीएम के आदेश पर प्रभावितों को हर संभव मदद दी गई। इसके चलते अब पुष्कर सिंह धामी ने व्यवसायियों के लिए राहत राशि बढ़ा दी है। धामी ने राहत कोष से ₹56.30 लाख की अतिरिक्त मदद मंजूर की है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी प्रभावित व्यवसायियों के लिए 09 करोड़ 08 लाख की धनराशि की स्वीकृत दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News