Lok Sabha Election 2024... देवभूमि ने दिल खोल कर मोदी जी के लिए किया मतदान, महेंद्र भट्ट का दावा

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 04:33 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि देवभूमि ने दिल खोल कर मोदी जी के लिए मतदान किया है। भट्ट ने मतदान के उपरान्त पहली बार पार्टी मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, जिस तरह का फीड बैक मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि देवभूमि ने दिल खोल कर मोदी जी के लिए मतदान किया है।

भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि हमेशा सक्रिय रहने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख तथा शक्ति केंद्रों ने बेहतर कार्य करते हुए मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की क्षमता पर गर्व जताते हुए कहा कि सभी प दाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने दिए गए दायित्व का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। समय समय पर आयोजित विकास योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रमों की भांति आखिरी तक कार्यकर्ता जुटे रहे और यह उनके समर्पण को साबित करता है।

वहीं महेंद्र भट्ट ने कहा कि विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस के चुनाव से पहले ही हार मानने के कारण उत्तराखंड में प्रतिस्पर्धा का अभाव दिखाई दिया। लोग वोटिंग के लिए थोड़ा कम निकले, उसमें अधिकांश कांग्रेस और विपक्ष से जुड़े लोग थे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विपक्ष के बस्ते भी पोलिंग बूथों पर लग नहीं पाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News