रुड़की में मचा बवाल! आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग... गाड़ी में भरा था मांस; टक्कर से गाय की मौत का आरोप
punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 04:09 PM (IST)

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक पिकअप वाहन ने गाय को टक्कर मारी है। हादसे में गाय की मौके पर मौत की सूचना मिली है। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। देखा कि गाड़ी में मांस भरकर ले जाया जा रहा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में आग लगा दी है। वहीं, पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बालावाली गांव के सामने सड़क मार्ग पर हुई है। जहां एक पिकअप गाड़ी ने एक पालतू गाय को टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौत हुई है। घटना की जानकारी पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उन्होंने देखा कि गाड़ी में मांस भरा हुआ है। इसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा अधिक फूट गया। आक्रोशित लोगों ने वाहन में आग लगा दी।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि गाड़ी में प्रतिबंधित पशु का मांस है। इसलिए लोगों ने मांग की है कि गाड़ी में लदे मांस की जांच कराई जाए। पुलिस ने गाय का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।