देहरादून के मोहकमपुर फ्लाईओवर पर मची अफरा-तफरी, सड़क के दोनों ओर का ट्रैफिक रोका ; जानें वजह
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 10:05 AM (IST)
देहरादूनः राजधानी देहरादून के मोहकमपुर फ्लाईओवर पर उस वक्त हड़कंप मच गया। जब सीएनजी सिलिंडर ले जा रहे ट्रक से गैस रिसाव शुरू हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के दोनों ओर का ट्रैफिक को रोका गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून में मोहकमपुर फ्लाईओवर पर हुई है। जहां शुक्रवार रात सीएनजी गैस सिलिंडर से लदा एक वाहन के साथ बड़ा हादसा टला है। दरअसल, यह वाहन ऋषिकेश की ओर जा रहा था। तभी ट्रक से अचानक गैस लीकेज शुरू हो गया। हादसे के दौरान वाहन में सवार चालक और परिचालक को कुछ दूरी पर पहुंचते ही गैस लीकेज का एहसास हुआ। उन्होंने बिना देरी किए घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी सूझबूझ के साथ सड़क के दोनों ओर का ट्रैफिक को रोका गया। ताकि जानमाल का कोई नुकसान न हो। इसी के साथ ही मौके पर पहुंची संबंधित विभाग की टेक्निकल टीम ने गैस लीकेज को दुरस्त किया गया। इसके अतिरिक्त घटना की जांच की जा रही है। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
