Chamoli News:विशेष समुदाय के युवक द्वारा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ मामले में मचा बवाल, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2024 - 09:43 AM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली के नंदानगर में एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इसके चलते स्थानीय लोगों ने बीते रविवार को नंदानगर में जमकर बवाल किया। इसी के साथ आक्रोशित स्थानीय लोगों ने संबंधित युवक की दुकान पर तोड़फोड़ की।  

जानकारी के अनुसार यह घटना चमोली के नंदानगर (घाट)में हुई है। जहां बीती 21 अगस्त को एक विशेष समुदाय के लड़के ने नाबालिग से छेड़छाड़ की। वहीं इस घटना के बाद से लड़की पूरी तरह से सहमी हुई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही नंदानगर में  मौजूद लोगों ने संबंधित युवक की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। वहीं इस घटना के बाद एसपी चमोली सर्वेश मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास किया। इसमें स्थानीय लोगों ने छेड़खानी करने वाले युवक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

 बता दें कि नंदानगर में समुदाय विशेष के खिलाफ बड़ी नाराजगी जताई जा रही है। साथ ही आक्रोशित लोगों का कहना है कि पहाड़ों में लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके चलते अब लोगों को अपने बच्चों की चिंता भी सताने लगी हैं कि आखिरकार पहाड़ों पर भी अब बेटियां सुरक्षित नहीं है। वहीं लगातार ऐसी घटनाओं से पहाड़ का माहौल खराब हो रहा है। इसमें आक्रोशित लोगों ने नाई की दुकान में भी तोड़फोड़ की। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

वहीं बीती 31 अगस्त को युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया और युवक की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि युवक नाई की दुकान में काम करने के लिए नंदानगर आया था और यही काम करता था। इसके अतिरिक्त पूर्व भी वह छेड़खानी की  हरकत कर चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News