Chamoli Glacier Burst: चमोली पुलिस ने की हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों के नामों की सूची जारी, यहां देखें लिस्ट
punjabkesari.in Saturday, Mar 01, 2025 - 09:21 AM (IST)

Chamoli Glacier Burst: चमोली पुलिस ने 28 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा में हुए हिमस्खलन में फंसे 55 श्रमिकों के नामों की सूची जारी की। राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार 33 श्रमिकों को बचा लिया गया है। जबकि 22 अन्य की तलाश जारी है। हिमस्खलन की घटना में पहले 57 मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिली थी। लेकिन, अब स्थानीय प्रशासन ने बताया है कि दो मजदूरों के छुट्टी पर होने के कारण मौके पर 55 मजदूर थे।