उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, 8 लोग थे सवार; शादी की खुशीयां मातम में बदली

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 09:40 AM (IST)

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में गुरुवार को बारात से लौट रही कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना प्राप्त हुई कि ताकुला चौकी के अंतर्गत बागेश्वर रोड पर बसौली के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना मिलते ही सरियापानी स्थित राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीम उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। कार में आठ लोग सवार थे, जो बारात से लौटते समय अल्मोड़ा की ओर आ रहे थे। एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से राहत और बचाव कार्य चलाया गया। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सभी घायलों के साथ ही शवों को खाई से बाहर निकाला गया और उन सभी को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से ताकुला अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों की पहचान मंजू देवी , दिनेश चंद्र और रोहन के रूप में हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News