जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 01:19 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में एक दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे है। मुख्यमंत्री धामी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह हेलीपैड से रवाना हो गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। यहां विशाल जनसभा को आयोजित करेंगे। जनपद को 427 करोड़ की योजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। इसके बाद यहां स्थित एक निजी होटल में भाजपा की अहम मीटिंग में शामिल होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News