गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कृषि मेले का आयोजन, CM धामी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2024 - 04:17 PM (IST)

उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में स्थित एशिया के बहुप्रसिद्ध गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में चार दिवसीय 116 वें अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन किया गया। वहीं,इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने मेले में लगे स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इसके बाद में उन्होंने सभागार में आयोजित उपस्थित लोगों को संबोधित किया। सीएम धामी ने इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बताया गया कि यह मेला आज यानी 04 से 07 अक्टूबर तक चार दिन तक चलेगा। इस मेले में देशभर से किसान आकर प्रतिभाग कर रहे है।

"किसानों की उन्नति में यूनिवर्सिटी की महत्वपूर्ण भूमिका"
इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंतननगर यूनिवर्सिटी देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया मे काफी लोकप्रिय है। इस यूनिवर्सिटी से पढ़ने वाले आज देश दुनिया के अंदर मिलते है। सीएम ने कहा कि किसानों की उन्नति में यह यूनिवर्सिटी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं, धामी ने कहा कि विश्वविद्यालय इस तरह के 'किसान मेला' आयोजित करने से किसानों को नवीनतम टेक्नोलॉजी, उन्नत किस्म के बीज, फलों, सब्जियों के बारे में जानकारी मिलती है। साथ ही कहा कि इसमें किसानों को टेक्नोलॉजी में नए नए शोध के बारे में भी जानकारी मिलती है। सीएम ने कहा कि वर्तमान में पंतनगर यूनिवर्सिटी 50 वें पायदान ऊपर आ गया है। इस के चलते ये प्रदेशवासियों के लिए   गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय किसानों को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

"नहर से फसलों की सिंचाई करने पर कोई शुल्क नहीं"  
सीएम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं को चलाया जा रहा है। वहीं,अधिकतम फसलों पर प्रधानमंत्री के द्वारा अधिक एमएसपी दी जा रही है। इस मौके पर धामी ने  कहा कि प्रधानमंत्री ने तीसरी बार शपथ लेने के बाद अगर सबसे पहले कोई साइन किया है तो वह किसानों के लिए 'किसान सम्मान निधि' की फाइल साइन की। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार किसानों को उन्नत बनाने के लिए काफी कार्य कर रही है। बताया गया कि सरकार किसानों को गन्ने पर 20 प्रतिशत छूट दे रही है। साथ ही कहा कि अब किसानों को नहर से फसलों की सिंचाई करने पर कोई शुल्क नही लगेंगा। धामी ने कहा कि पॉलीहाउस को धरातल पर उतारने के लिए तैयारी कर रहे है। वहीं आगे कहा कि फलों के उत्पादन बढ़ाने पर सरकार काम कर रही है। जिसके परिणाम काफी सकारात्मक आ रहे है।

"प्रगतिशील किसानों को किया जाएगा सम्मानित"
 कुलपति जी बी पंत यूनिवर्सिटी मनमोहन सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर में आयोजित मेले में किसानों के लिए उन्नत बीज,आधुनिक कृषि यंत्र, पेड़ पौधों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा वैज्ञानिक तरीके से आधुनिक खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही किसान मेले में कई प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में किसानों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, पेड़ पौधे समेत फर्टिलाइजर को प्रदर्शनी में रखा जाएगा। इसके अलावा किसानों को वैज्ञानिकों की टीम के द्वारा वैज्ञानिक तरीके से आधुनिक खेती करने के गुर भी बताए जाएगे।।

"25 हजार से अधिक किसान मेले में करेंगे प्रतिभाग" 
मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर की ओर से हर साल रबी और खरीफ की बुआई से पहले विश्वविद्यालय की ओर से किसानों के लिए किसान मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में देश के कई राज्यों से किसान प्रतिभाग करते हैं। इसके अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी किसान बीज खरीदने के लिए मेले में पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि संभावना जताई जा रही है कि चार दिन में 25 हजार से ज्यादा किसान मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News