देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी में हादसा... स्विमिंग पूल में डूबने से कैडेट की मौत, मचा हड़कंप
punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 10:17 AM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में बड़ा हादसा हुआ है। जहां स्विमिंग पूल में डूबने से एक कैडेट की मौत हुई है। भारतीय सैन्य अकादमी में तैराकी प्रशिक्षण चल रहा था। तभी यह हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में हुआ है। जहां बृहस्पतिवार को तैराकी प्रशिक्षण चल रहा था। इसी बीच एक कैडेट स्विमिंग पूल में डूबने लगा। घटना की जानकारी पर कैडेट को पूल से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आईएमए प्रबंधन ने घटना की तत्काल जानकारी स्थानीय पुलिस और कैडेट के परिवार को दी।
पुलिस ने बताया कि घटना में 33 वर्षीय कैडेट बालू एस निवासी जिला त्रिवेंद्रम, केरल की मौत हुई है। मृतक का पंचनामा किया गया है। इसके अलावा आईएमए प्रबंधन भी घटना की जांच में जुट गया है।