युवती से सामूहिक दुष्कर्म, कॉलेज परिसर में 3 युवकों ने बारी-बारी की दरिंदगी; पीड़िता ने मां को सुनाई आपबीती
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 12:36 PM (IST)
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवती का अपहरण कर तीन युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। कॉलेज परिसर में बारी-बारी दरिंदगी की गई। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर में से सामने आया है। जहां एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बताया गया कि युवती अपनी बुआ के घर गई थी। गुरूवार शाम को टिक्की खाने पास की दुकान पर गई। इस दौरान ई-रिक्शा सवार दो युवक उसे जबरन साथ बैठाकर ले गए। इस दौरान बीच रास्ते से एक ओर साथ को लिया। तीन लड़के युवती को लेकर एक कॉलेज परिसर में पहुंचे। यहां आरोपियों ने लड़की से बारी-बारी दरिंदगी की।
इसके बाद युवती को शुक्रवार सुबह दोबारा दुकान पर छोड़कर चले गए। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त आगे की कार्रवाई की जा रही है।
