स्कूल के पास जंगल किनारे मृत मिला युवक, पूरे इलाके में फैली सनसनी
punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 11:11 AM (IST)
ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां स्थित हरिपुर कलां में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। युवक का शव एक स्कूल के पास जंगल किनारे पड़ा मिला। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।
