देहरादून के त्यूणी में महिला ने की आत्म*हत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 04:26 PM (IST)

 

देहरादूनः राजधानी देहरादून के त्यूणी में महिला ने आत्महत्या की है। महिला का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। बताया गया कि लंबे समय से बीमार थी। जिससे परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाया है। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
 
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना थाना क्षेत्र के बागी-कथियान मोटर मार्ग पर हुई। जहां आज यानी बुधवार सुबह संकेड़ा के पास एक महिला का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिती का जायजा लिया। मृतका की पहचान 52 वर्षीय विमला निवासी बागेश्वर के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात को महिला घर से कहीं चली गई थी। लंबे समय से बीमार थी। जिस वजह से परेशान रहती थी। थाना प्रभारी अश्वनी बलूनी ने बताया कि महिला का पति बगीचे में काम करता है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच जारी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News