देहरादून के नामी कॉलेज की छात्रा ने दी जान, पूरे इलाके में फैली सनसनी
punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 03:00 PM (IST)
देहरादून: राजधानी देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां स्थित महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सूत्रों की मानें तो प्रताड़ना की बात आई सामने है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून में से सामने आई है। जहां देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज में एमएस कर रही एक छात्रा ने आत्महत्या की है। बताया गया कि मृतका अंबाला की रहने वाली है। यहां देहरादून के देहराखास में रह रही थी। बताया गया कि मामला प्रताड़ना का लग रहा है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है।
