कमरे में मृत मिला व्यक्ति, पूरे इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 10:23 AM (IST)

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति कमरे में मृत मिला। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पत्नी ने अपने पति के द्वारा जहर खाने की आशंका जताई है। जबकि मृतक के भाइयों ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लाहड़पुर में हुई है। जहां निवासी बबलू (48) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरूवार को कमरे में मृत मिले। पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की आशंता जताते हुए पुलिस को जानकारी दी। बताया कि दोनों में किसी बात को लेकर बुधवार रात को झगड़ा हो गया था। जिससे नाराज होकर पति दूसरे कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह होने पर देर तक नहीं उठे तो पत्नी ने कमरे में पहुंची। जहां उसका पति मृत अवस्था में पड़ा मिला।

इधर, मृतक के भाइयों का आरोप है कि उसकी पत्नी ने हत्या की है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण सामने आ पाएगा। फिलहाल पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News