देहरादून की तिब्बती मार्केट में बड़ी वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या; ये वजह आई सामने
punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 11:34 AM (IST)
देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शहर में स्थित तिब्बती मार्केट में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। बताया कि आपसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में से सामने आई है। जहां आज यानी बुधवार सुबह तिब्बती मार्किट में युवक को गोली मार दी गई। घटना में युवक की मौके पर मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी स्कूटी पर सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए है। इस घटना की सूचना पर पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान तेज किया गया है।
