उत्तराखंड के नामी विश्वविद्यालय के B.Tech छात्र ने हॉस्टल में दी जान, कैंपस परिसर में फैली सनसनी

punjabkesari.in Monday, Dec 08, 2025 - 11:36 AM (IST)

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर में पंतनगर विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र ने आत्महत्या की है। युवक ने यहां हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटक कर जान दी है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक छात्र की पहचान अक्षत निवासी रुड़की के रूप में हुई है। उसकी मौत से कैंपस परिसर में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पंतनगर विश्वविद्यालय के रजत जयंती छात्रावास में हुई है। जहां बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष का छात्र कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया गया कि रविवार को दोस्त उसके कमरे में पहुंचे थे। अक्षत को फंदे से लटकता देख दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई। उसे तुरंत फंदे से उतारा गया। लेकिन तब तक बहुत देर चुकी थी। घटना की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन समेत पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया कि छात्र बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। घटना की जानकारी पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News