कार में मृत मिला युवक, पूरे इलाके में फैली सनसनी: Uttarakhand News
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 03:29 PM (IST)
हल्द्वानी: जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल के पास खड़ी एक कार में 32 वर्षीय युवक मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी में से सामने आई है। यहां सुशीला तिवारी अस्पताल के पास कार में एक 32 वर्षीय युवक मृत अवस्था में मिला। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, तो युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक बैंकेट हॉल का स्वामी बताया गया है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अरुण बिष्ट के रूप में हुई है। वह बरेली रोड पर स्थित घूंघट बैंकेट हॉल संचालित करता था। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। मौत के सही कारणों के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
