मौसम विभाग की चेतावनी: इन 4 जिलों में फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट
punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 01:26 PM (IST)
देहरादून: उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए देहरादून समेत चार जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त करते हुए 'यलो अलर्ट' जारी किया है।
देहरादून मौसम केंद्र के अनुसार, सुबह से अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। केंद्र का कहना है कि यमकेश्वर में 35 मिलीमीटर (मिमी), चोरगलिया में 29मिमी, चलथी में 26 मिमी, पोखरी में 21 मिमी, काशीपुर में 19 मिमी, रिखणीखाल में 19 मिमी, कनालीछीना में 18.5 मिमी, देहरादून में 8.5 मिमी और नैनीताल में आठ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, राज्य के पर्वतीय जिलों एवं उधमसिंह नगर जिले में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का पूर्वानुमान है।
