उत्तराखंड में 20, 21, 22, 23, 24 और 25 मार्च तक मौसम की चेतावनी, सभी 13 जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी होगी; ऑरेंज अलर्ट जारी
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 10:53 AM (IST)
देहरादूनः मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को राज्य के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में तेज वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही, तीन हजार मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बफर्बारी होने की संभावना व्यक्त की है। जबकि शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में तेज बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीन हजार मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बफर्बारी होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी इलाकों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश-बर्फबारी के अलावा तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और अधिकांश मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर बारिश होने से मौसम सर्द हो गया है।
आज सुबह से ही मौसम में सर्द का अहसास होने लगा। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब जैसे ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध धर्म स्थलों पर बर्फबारी हुई। जबकि अधिकांश जिलों के निचले स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रूक रूक कर हो रही है। इससे मौसम बेहद सर्द हो गया है। तापमान सामान्य से लगभग साढ़े तीन सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 21, 22, 23, 24 और 25 मार्च तक भविष्यवाणी की गई है। सीधे शब्दों में बात करें तो प्रदेश में 25 मार्च तक मौसम बिगड़ा रहेगा।
