उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, सुबह और शाम बढ़ने लगी है ठंड.. दिन में अभी भी गर्मी का एहसास

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 12:31 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में मानसून के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश की राजधानी देहरादून समेत कई क्षेत्रों में शुष्क मौसम बना हुआ है। ऐसे में सुबह और शाम के समय अब ठंड प्रतिदिन बढ़ रही है। वहीं, दोपहर में चटक धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने दीपावली तक राज्य में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने बीते कुछ दिनों चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आदि जिलों में हल्की बूंदाबांदी को दर्ज किया था। इसके चलते देहरादून सहित कई इलाकों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई थी। इसी बीच बीते गुरुवार को दिन भर चटक धूप खिलने के कारण लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, रात के समय तापमान में गिरावट आने से लोगों ने ठिठुरन महसूस की।

वहीं,मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। साथ ही प्रदेश में पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिलने के आसार हैं। राज्य के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। फिलहाल, कहीं वर्षा के आसार नहीं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News