भीषण गर्मी का कहर: शिक्षा विभाग ने बदला स्कूलों का समय, 15 मई तक नया टाइम टेबल लागू

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 05:47 PM (IST)

School Timing Change: उत्तराखंड के मैदानी इलााकों में लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को लेकर शुक्रवार को बड़ा निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए मैदानी इलाकों के विद्यालयों के खुलने को लेकर नई समय सारिणी जारी की है। 

नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नैनीताल जिला के विकासखंड हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग के सभी विद्यालयों में आगामी 15 मई तक संशोधित समय सारिणी लागू की गई है। नए आदेश के तहत अब विद्यालयों में प्रार्थना सभा प्रात: 6:45 बजे होगा जबकि शिक्षण कार्य सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे तक संचालित किया जाएगा। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। 

पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूल पुराने समय पर ही संचालित होंगे
नयी समय सारिणी पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों पर लागू नहीं होगी। वह पूर्ववत खुलेंगे। शिक्षा विभाग का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रभाव से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, ताकि बच्चों को तेज गर्मी से बचाया जा सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News