उत्तराखंड भाजपा ने अचानक बुलाई बैठक

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 09:21 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में अचानक बैठक बुलाई। बैठक में सात मार्च को हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित चार साल बेमिसाल महारैली कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह महारैली प्रदेश सरकार के चार वर्ष के विकास कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटें। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News