हरिद्वार में देर रात नाले के पास मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 12:14 PM (IST)

Uttarakhand crime : उत्तराखंड के हरिद्वार में थाना बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम अत्मलपुर बोंगला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप कल देर रात एक नाले के पास से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में शव के पास से एक नया हथौड़ा और शराब की खाली बोतल बरामद हुई है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रथम द्दष्टया आशंका जताई जा रही है कि देर रात शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया और व्यक्ति की मौत हो गई। 

हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले का शीघ्र खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News