Yamunotri Dham में दो और श्रद्धालुओं की दिल का दौरा पड़ने से मौत, अब तक 18 श्रद्धालु तोड़ चुके हैं दम

punjabkesari.in Monday, May 22, 2023 - 09:09 AM (IST)

 

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए आए दो श्रद्धालुओं की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पिछले महीने धाम की यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक 18 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

Char Dham Yatra 2022, 4 Devotees Died Due To Heart Attack On Yamunotri Dham  Yatra Route | Char Dham Yatra 2022: यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर एक महिला  समेत 4 बुजुर्ग श्रद्धालुओं

बड़कोट के थाना प्रभारी गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि राजस्थान के चुरू जिले के बंथानाउ गांव निवासी सत्यनारायण (55) को जानकीचट्टी में सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हिनौत गांव के रहने वाले 77 वर्षीय शेषनाथ को अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

दिल का दौरा पड़ने से यमुनोत्री में एक और तीर्थयात्री की मृत्यु, दो दिन में  दो की मौत - another pilgrim dies of heart attack in yamunotri two dead in  two days

बता दें कि 22 अप्रैल को यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक धाम की यात्रा पर आने वाले 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News