दर्दनाक ! इंजीनियर ने फंदे पर लटककर दी जान, सगाई टूटने से था दुखी, बोला- तू बदल गई

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 04:22 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से दुखद घटना सामने आई है। जहां लालकुआं में एक इंजीनियर ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। युवक का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला है। बताया गया कि मृतक सगाई टूटने से परेशान था। इसीलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के वार्ड नंबर एक स्थित अंबेडकर नगर में से सामने आई है। जहां मूल निवासी ग्राम बख्शी पुरवा नेवी, तहसील नरैनी, जिला बांदा उत्तर प्रदेश 33 वर्षीय सर्वेयर इंजीनियर विनय प्रजापति ने आत्महत्या की है। यह घटना बुधवार की बताई गई है। सूत्रों से पता चला है कि इंजीनियर विनय प्रजापति अंबेडकर नगर में किराए के मकान में रह रहा था। उसका चचेरा भाई रविंद्र प्रजापति भी उसके साथ रहता था।

दोनों भाई एयरटेल कंपनी में सर्वेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। बुधवार को विनय घर पर था। इसी बीच उसने फंदा लगाकर जान दी। जब उसका भाई काम से घर लौटा तो विनय का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय सर्वेयर इंजीनियर विनय प्रजापति ने आत्महत्या की है। इस घटना से पहले मृतक ने अपने फोन पर स्टेटस लगाया था। जिसमें उसने अपनी मंगेतर की फोटो अपलोड कर उसे धोखेबाज लिखा हुआ था। मृतक के भाई ने बताया कि विनय की बांदा की एक युवती से शादी तय हुई थी। लेकिन, इसके बाद दोनों में किसी विवाद के चलते सगाई टूट गई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News