इन अधिकारियों ने भाजपा पार्टी का दामन थामा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 10:37 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान में सोमवार को बड़ी संख्या में सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों एवं सरकारी कर्मचारियों समेत विभिन्न दलों के लोगों ने पार्टी सदस्यता ग्रहण की। देहरादून स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुए एक कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और विधायक फकीर राम टम्टा ने गंगोलीहाट विधानसभा से आए इन सभी लोगों को फूलमाला एवं पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई।      

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की रीति नीति और वैचारिक प्रतिबद्धता की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से प्रत्येक व्यक्ति उत्तराखंड को विकसित बनाने के मिशन में अपना सहयोग करना चाहता है। इस मौके पर सेवानिवृत्त (सेनि) अनुसचिव एवं प्रांतीय अध्यक्ष उत्तराखंड एससी एसटी एम्पलाइज फेडरेशन करम राम के नेतृत्व में शंकर राम लोहिया सेवानिवृत अधिशासी अभियंता शामिल रहे।

इसके अलावा अरविंद कुमार पूर्व सैन्य अधिकारी, भीमराव टम्टा सेवानिवृत अपर सचिव, मदन राम पूर्व संयुक्त सचिव, सूबेदार महिपाल सिंह, संतोष कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रवीण राम कोहली सेनि कर्मचारी, संतोष कुमार कोहली सेनि अध्यापक, दशरथ कुमार सेनि इंस्पेक्टर आइटीबीपी, रमेश राम सेनि सैनिक, दिनेश राम सेनि सैन्य अधिकारी, मान सिंह रावत सेनि सैनिक भी शामिल रहे।

वहीं, कांग्रेस के विभिन्न नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पिथौरागढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक मीना गंगोला, प्रदेश मंत्री दीपिका वोहरा, दिनेश आर्य, चंद्रशेखर जोशी, बसंत लोहानी, राजेंद्र प्रसाद, सौरभ कुमार भी उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News