शादी में हो गई बाराती और घरातियों के बीच लड़ाई, दूल्हा भी हुआ झगड़े में शामिल, सुहागरात की जगह हवालात में बितानी पड़ी रात

Sunday, Feb 26, 2023 - 12:20 PM (IST)

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में एक दूल्हे को सुहागरात की जगह हवालात में रात बितानी पड़ी। शादी में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें पुलिस ने दूल्हे सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट
मामला जिले के भीमगोड़ा के पास ही स्थित हिल बाईपास का है। बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले प्रिंस यादव नामक युवक की शादी थी। प्रिंस की बारात भीमगोड़ा आई हुई थी। इस दौरान पहले बाराती और घरातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौज तक पहुंच गया। देखते ही देखते ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई।

दूल्हे ने शादी वाले दिन हवालात में बिताई रात
किसी तरह से मामला शांत कराया गया और दुल्हन की विदाई हो गई, लेकिन बारात के विदा होते ही बाराती और घराती फिर दोबारा बुरी तरह से भिड़ने लगे और अब तो दूल्हा भी इस झगड़े में शामिल हो गया। बस फिर तो क्या था दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चर्चा की विषय तो ये रहा कि शादी वाले दिन दूल्हे को सुहागरात की जगह हवालात में रात बितानी पड़ी।

Khushi

Advertising