11, 12, 13, 14, 15 और 16 फरवरी तक मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना; रहें सावधान

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 10:40 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। आज यानी बुधवार को पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जबकि ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जैसे मैदानी इलाको में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य जनपदों मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। 16 फरवरी को राज्य के पहाड़ी स्थानों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी बुधवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जबकि 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में कल यानी 11 फरवरी से मौसम शुष्क हो जाएगा। इस दौरान बारिश-बर्फबारी देखने को नहीं मिल सकती है। पहाड़ों में बादलों की आवाजाही बनी रहने का अनुमान है। लेकिन, बारिश-बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है। जिसकी वजह से तापमान में धीरे-धीरे इजाफा हो सकता हैं।

प्रदेश में 12, 13, 14, 15 फरवरी तक मौसम लगभग शुष्क रहेगा। जबकि 16 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। आज हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर सुबह के समय कोहरा देखने को मिला। लेकिन, दिन में चटक धूप निकलने से लोग राहत महसूस कर रहे है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी। लोगों को जल्द ही अधिक गर्मी का एहसास होने वाला है। लेकिन, पहाड़ों में लोगों को सतर्क रहना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News