8, 9, 10 और 11 मार्च तक मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की आशंका; तेज गर्जन और बिजली भी चमकेगी
punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 03:00 PM (IST)
देहरादून: उत्तराखंड में लगभग दो दिन बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 8 मार्च से राज्य में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि शुक्रवार और शनिवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दोपहर के समय खिली तेज धूप में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी 8 मार्च को उत्तराखंड के तीन जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। इन जनपदों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने का भी अनुमान है। जबकि 4000 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा शेष 10 जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
दिनांक 05.03.2026 को जारी उत्तराखंड राज्य हेतु मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी pic.twitter.com/uP6hB4I0CM
— Meteorological Centre Dehradun (@mcdehradun) March 5, 2026
9, 10 और 11 मार्च तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इन पांच जनपदों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि 3800 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं, आज और कल दो दिन लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं है।
