होटल में प्रेमी संग रंगरलियां मना रही थी युवती... पीछे से पहुंच गया मंगेतर, और फिर जो हुआ..
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 03:21 PM (IST)
रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में एक युवक ने अपनी मंगेतर को होटल के कमरे में उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इस घटना के बाद मौके पर काफी हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को कोतवाली ले गई।
बताया जा रहा है कि गंगनहर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का अपने ममेरे भाई के साथ प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। परिवार ने कुछ समय पहले उसकी शादी झबरेड़ा क्षेत्र के एक युवक से तय कर दी थी। रविवार को मंगेतर युवक को जानकारी मिली कि युवती अपने प्रेमी से मिलने होटल गई है। इस पर वह अपने परिवार के साथ होटल पहुंचा और दोनों को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
मौके पर युवती का परिवार और गांव के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को शांत कराया और दोनों को थाने ले आई। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की जा रही है। कुछ लोग प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराने की बात भी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं और मामले की जांच जारी है।
