Uttarakhand News... अनियंत्रित होकर पलटी ऋषिकेश से रवाना हुई बस, कई लोग घायल

Sunday, Apr 14, 2024 - 08:58 AM (IST)

 

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश से लंब गांव जा रही यात्रियों से भरी एक बस भद्रकाली के निकट अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गई जिससे कई लोग घायल हो गए। इस घटना में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। इस घटना की सूचना मिलने पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार ऋषिकेश से टीजीएमओ की बस 40 यात्रियों को लेकर लमगांव के लिए रवाना हुई थी। अचानक भद्रकाली के निकट सड़क पर पलट गई। एसडीआरएफ की टीम और थाना मुनि की रेती पुलिस एंबुलेंस को लेकर मौके पर पहुंची और राहत कार्य प्रारंभ किया। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया है।

वहीं घायलों के नाम पूरन सिंह पुत्र विद्या सिंह निवासी नई सारी थाल उत्तरकाशी उम्र 47, चंद्र मोहन पुत्र बचन सिंह निवासी उम्र 40 वर्ष, हिम्मत सिंह रावत उम्र 60 वर्ष, युद्धवीर पुत्र प्यार सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी धोत्री उत्तरकाशी, दरमियान पुत्र प्यार सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी धोतरी उत्तरकाशी, मुकेश असवाल पुत्र भूरा सिंह असवाल निवासी लमगांव टिहरी गढ़वाल उम्र 35 वर्ष, हाल पता लोनी गाजियाबाद, कृष्णा देवी पत्नी दिग्विजय उम्र 32 वर्ष निवासी ढालवाला लमगांव शादी में जा रही थी, साक्षी पुत्री कमल सिंह बिष्ट निवासी गाजीवाली श्यामपुर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष, सचिन चौहान पुत्र बर्फ सिंह चौहान निवासी लम्बगांव टिहरी गढ़वाल उम्र 28 वर्ष, अंकित बिष्ट पुत्र कृपाल सिंह बिष्ट निवासी रेखा लंबगांव उम्र 22 वर्ष, दीपिका मिश्रवाण पुत्री हेम सिंह मिश्रवान निवासी खेत गांव लम्बगांव टिहरी गढ़वाल उम्र 22 वर्ष बताए गए हैं जबकि अन्य लोगों को एम्स भेजा गया है।
 

Nitika

Advertising