देहरादून में सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा, सीबीआई ने की बड़ी कार्रवाई

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 11:13 AM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। अधिकारी संजय कुमार को 5 हजार रिश्वत लेते केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पकड़ा है। आरोप है कि देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस के अधिकारी ने वार्षिक रिटर्न तैयार करने और जमा कराने के बदले में रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद जांच के बाद सीबीआई ने यह बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी संजय कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News