प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 11:41 AM (IST)
देहरादूनः प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानी 27 मार्च को हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। बैठक में उत्तराखंड के मुख्य सचिव भी शामिल होंगे। संबंध में उत्तराखंड सरकार को पीएमओ की ओर से पत्र मिला है। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों समेत अन्य सभी राज्यों के सचिव मौजूद रहेंगे।
बैठक शनिवार शाम 6:30 बजे आयोजित होगी। इस दौरान भविष्य की संभावनाओं, वैश्विक हालात और उनके भारत पर असर जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता, ईंधन आपूर्ति, लॉजिस्टिक्स और आपातकालीन प्रबंधन पर भी विस्तार से बात होगी।
