पुलिस कर्मचारी के भाई की सड़क हादसे में मौत, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 01:56 PM (IST)
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर में हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुलिस कर्मचारी के भाई के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर हुई। जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना इतनी भयानक थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि आरोपी कार चालक मौके पर फरार हो गया। घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हो गया।
घटना में मृतक की पहचान मूलरूप से पिथौरागढ़ निवासी संतोष भंडारी के रूप में हुई है। वह रुद्रपुर के नवोदय विद्यालय की मैस में काम करते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक का भाई विनोद कुमार उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत हैं। वर्तमान में किच्छा कोतवाली में तैनात हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
