PM Modi''s visit to Uttarakhand: डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे पीएम मोदी, जुटने लगी लोगों की भीड़

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 12:40 PM (IST)

PM Modi's visit to Uttarakhand: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोटर् पहुंच गए। यहां से वे हेलिकॉप्टर से सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर 10:50 बजे पहुंचे। इस समय वे एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख रहे हैं। यहां पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया गया। पीएम मोदी और सीएम योगी की एक झलक पाने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची है। कार्यक्रम स्थल पर फोटो वे सेल्फी लेती नजर आईं।

डाट काली मंदिर में करेंगे पूजा 
रोड शो के बाद पीएम मोदी डाट काली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद प्रधानंत्री मोदी शहीद जसवंत मैदान पहुंचेंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए जनसभा स्थल में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। 

सुरक्षा में तैनात की 550 महिला पुलिस अधिकारी 
पहली बार सुरक्षा घेरे में राज्य की महिला पुलिस पर भरोसा किया गया है। जिसके लिए डीजीपी दीपम सेठ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम से समन्वय रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कांस्टेबल स्तर तक लगभग 550 महिला अधिकारी तथा कर्मियों की रणनीतिक तैनाती की गई है। यह तैनाती वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, कंट्रोल रूम तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्वाइंट्स पर सुव्यवस्थित एवं बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड के अंतर्गत सुनिश्चित की गई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News