Mansa Devi Temple Stampede में अब तक 7 लोगों की मौत, 28 घायल; PM मोदी ने जताया गहरा दुख, कहा- भगदड़ की घटना से बहुत दुखी हूं
punjabkesari.in Sunday, Jul 27, 2025 - 01:39 PM (IST)

हरिद्वार : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में रविवार को भगदड़ मचने से लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। आज सुबह करीब नौ बजे हुई इस घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट करते हुए शोक व्यक्त किया।
उन्होंने लिखा, ‘‘उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर जाने के मार्ग पर भगदड़ मचने के कारण लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की सहायता कर रहा है।''