हरिद्वार: Rahul Gandhi की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेसियों में आक्रोश, विरोध कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sunday, Mar 26, 2023 - 06:14 PM (IST)

हरिद्वार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद से देशभर में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। राहुल गांधी के समर्थन में आई कांग्रेस आज देशभर में गांधी स्मारक पर सत्याग्रह आंदोलन कर रही है। हरिद्वार के गांधी पार्क में सत्याग्रह आंदोलन करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत,अनुकृति गोसाई, विधायक गण शहर अध्यक्ष सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की पुलिस से झड़प हो गई।

जिसके बाद पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत सहित कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बिना परमिशन के प्रदर्शन कर रहे थे। इसलिए धारा 144 के तहत इन पर कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़े...
-
 रावत के प्रयासों से श्रीनगर विधानसभा के 37 स्कूलों में मिले 49 शिक्षक, क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर

केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेसी नेताओं ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए मौजूदा सरकार को तानाशाही बताया है। वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि देश के अंदर लोकतंत्र की हत्या हो रही है। जिस तरह तानाशाही और अघोषित रूप से आपातकाल जैसी स्थितयां पूरे देश के अंदर बन रही हैं। डॉक्टर अंबेडकर जी ने जो देश का संविधान बनाया था, जिसमें आम लोगों को अभिव्यक्ति की आजादी थी। पार्लियामेंट से लेकर पूरे देश में अपनी बात रखने की आजादी थी। आज अघोषित रूप से आपातकाल जैसी परिस्थितियां बन गई है।

ये भी पढ़े...
Uttarakhand: पंतनगर से जयपुर के बीच नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ


उन्होंने आगे कहा कि देश के अंदर लोकतंत्र खत्म हो गया है और जिस तरह 2019 में एक राजनीतिक बयान के आरोप पर सोची समझी साजिश के तहत राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की गई है। निश्चित रूप से देश के अंदर यह लोकतंत्र की हत्या है।

देश में विपक्ष और जनता की आवाज को मोदी सरकार दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा बेरोजगारी, नौजवानों और किसानों पर हो रहे अत्याचार जैसे कई मुद्दे सदन में उठाने का काम करते थे। सदन में केंद्र की सरकार पर तीखे सवालों से प्रहार कर रहे थे। उससे केंद्र की सरकार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही थी।  वहीं, अब अगर हम सत्याग्रह करने जा रहे है तो हमको गिरफ्तार किया जा रहा है।

Harman Kaur

Advertising