Uttarakhand News... टनकपुर-देहरादून के मध्य नई ट्रेन स्वीकृत, पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार

Friday, Mar 08, 2024 - 01:33 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के कुमायूं मंडल स्थित टनकपुर से गढ़वाल मंडल अंतर्गत, स्थित राजधानी देहरादून के मध्य नई रेलगाड़ी के संचालन को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी।

इस पर राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ट्रेन के संचालन से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

वहीं पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व में उनके द्वारा रेल मंत्री जी से इस संदर्भ में आग्रह किया गया था, जिस पर अब मंत्रालय की ओर से नई रेल के संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

Nitika

Advertising