मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा में आपदा प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 12:12 PM (IST)

नैनीताल: कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। 

आर्य ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों तक प्रत्येक शासकीय सहायता बिना किसी विलंब के पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता एवं मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं। 

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। यहां बता दें कि बड्यूडा में अतिवृष्टि के चलते मकान ढहने से मां, बेटी और पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News