"आज नयागांव में होगा सैनिक सम्मेलन," गणेश जोशी बोले- जनरल वीके सिंह जनसभा को करेंगे संबोधित

Monday, Apr 08, 2024 - 10:55 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सालावाला स्थित टिहरी लोकसभा क्षेत्र के पार्टी चुनाव कार्यालय में प्रचार के लिए आठ अप्रैल को देहरादून में केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के प्रस्तावित दौरे के संबंध पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

गणेश जोशी ने बताया कि आगामी आठ अप्रैल को देहरादून के नयागांव में केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह आएंगे और एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने नयागांव में प्रस्तावित सैनिक सम्मेलन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Nitika

Advertising