"मनोज कुमार का निधन फिल्म जगत के अपूरणीय क्षति", CM धामी ने जताया दुख

punjabkesari.in Friday, Apr 04, 2025 - 02:48 PM (IST)

देहरादूनः भारत के सुप्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। कहा कि अभिनेता मनोज कुमार का निधन फिल्म जगत के अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुप्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक, पद्म श्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना फिल्म जगत और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बता दें कि मनोज कुमार का शुक्रवार को तड़के मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष की आयु में देश-दुनिया को अलविदा कह गए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News